सीजी लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर की ओर से सीजी लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 पीडीएफ जारी कर दी गई है। राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सेवा देने के लिए लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों के पास नवीनतम सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। यदि आप CG Lab Assistant Syllabus की तलाश कर रहे है, यहाँ आपको विषयवार, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न तथा महत्वपूर्ण टॉपिक की मिलेगी। इसके आधार पर रणनीति बना कर तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं। इस लेख में लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026, परीक्षा पैटर्न, विषयवार टॉपिक तथा तैयारी से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराइ गई है।

CG Lab Technician Syllabus 2026 PDF

CG Lab Assistant Syllabus 2026 Details

[table]
भर्ती बोर्ड | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB);
परीक्षा का नाम | लैब असिस्टेंट (FWLN26);
कैटेगरी | सिलेबस और एग्जाम पैटर्न;
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR);
परीक्षा अवधि | 2 घंटे;
प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न;
भाषा | हिंदी / अंग्रेजी;
नकारात्मक अंक| हाँ 1/4 ;
[/table]

CG Lab Assistant Exam Pattern 2026

अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले सीजी लैब असिस्टेंट एग्जाम पैटर्न की अच्छी तरह जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। परीक्षा पैटर्न में प्रश्न पत्र के प्रारूप, प्रश्नों की संख्या, अंत वितरण की स्पष्ट जानकारी निचे तालिका में दी गई है -

[table]
भाग I colspan=3;
विषय | प्रश्न | अंक;
सामान्य ज्ञान | 10 | 10;
सीजी सामान्य ज्ञान | 10 | 10;
योग्यता परीक्षण | 10 | 10;
कंप्यूटर ज्ञान | 5 | 5;
हिंदी भाषा | 5 | 5;
अंग्रेजी भाषा | 5 | 5;
सीजी भाषा | 5 | 5;
भाग II colspan=3;
रसायन विज्ञान | 30 | 30;
भौतिक विज्ञान | 10 | 10;
जीव विज्ञान | 10 | 10;
कुल | 100 | 100;
[/table]

Lab Assistant Minus Marking

सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में नकारात्मक अंक (Negative Marks) का प्रावधान रहेगा। प्रत्येक लागत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का एक से अधिक विकल्पों का चयन करते है, तो उसे भी गलत उत्तर माना जायेगा और 1/4 की कटौती की जाएगी। यदि, किसी प्रश्न की उत्तर नहीं दिया जाया है, तो उस प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

CG Lab Assistant Syllabus 2026 Hindi

सामान्य ज्ञान - भारत का इतिहास, भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारत का संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भारतीय कला साहित्य एवं संस्कृति, पर्यावरण और पारिस्थिकी, खेल, समसामयिक घटनाएं।

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान - इतिहास, भूगोल, जलवायु भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केन्द्र, छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य कला एवं संस्कृति, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्योहार, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि, छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज, छत्तीसगढ़ में उद्योग, उर्जा, जल एवं खनिज संसाधन, छत्तीगसढ़ की समसामयिक घटनाएं।

योग्यता परीक्षण - संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल, तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय निर्माण और समस्या निवारण, सामान्य मानसिक योग्यता, मूल संख्यात्मक कार्य (सामान्य गणितीय कौशल) आंकड़ों की व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाएं, आंकड़ों की पर्याप्तता इत्यादि)।

कम्प्यूटर ज्ञान - कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम एवं इंटरनेट।

हिन्दी भाषा का ज्ञान - स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचनकाल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, कारक, समास, रचना एवं प्रकार, संधि स्वर, व्यंजन, विसर्ग संधि, रस व अलंकार, दोहा, छंद, सोरठा, व्याकरणिक अशुद्धियां, शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द, महावरें व लोकोक्तियां।

छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान - जनउला, मुहावरे, छत्तीसगढ़ी व्याकरण, हाना एवं लोकोत्तियां इत्यादि।

अंग्रेजी भाषा का ज्ञान - Number, Gender, Articles, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, use of some important conjunction, use of some important preposition active/passive voice direct/indirect narration, synonyms/antonyms, one word substitution, spelling, proverb idioms and phrases.

रसायन विज्ञान

  • भाग-1 भौतिक रसायन विज्ञान पदार्थ की अवस्थाएँ और मोल संकल्पना, रासायनिक बंधन और उष्मागतिकी, रासायनिक संतुलन और विलयन, रासायनिक गतिकी।
  • भाग-2 अकार्बनिक रसायन परमाणु संरचना और आवर्त सारणी, समन्वय यौगिक, संक्रमण धातुएँ। 
  • भाग-3 कार्बनिक एवं जैव रसायन विज्ञान- कार्बनिक अणुओं का वर्गीकरण एवं गुण, कार्बनिक अभिक्रियाएँ एवं तंत्र, संश्लेषण एवं बहुलक, एव जैव अणु।

भौतिक विज्ञान - यांत्रिकी, प्रकाशिकी, उष्मा, बिजली और चुंबकत्व, तरंगें।

जीव विज्ञान - जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कोशिका जीव विज्ञान, आनुवांशिकी, पारिस्थितिकी।

महत्वपूर्ण लिंक