सीजी व्यापम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड, प्रयोगशाला परिचारक एग्जाम डेट जारी

सीजी व्यापम। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर की ओर प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं, और बेसब्री से CG Vyapam Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि प्रयोगशाला परिचारक लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं, सीजी प्रयोगशाला परिचारक लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2026 दिन रविवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:15 बजे तक राज्य के पांच जिलों के परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी व्यापम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Admit Card

CG Laboratory Attendant Admit Card 2026 Download

[table]
विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल;
पदनाम | प्रयोगशाला परिचारक;
कुल पद | 17 पद;
कैटेगरी | एडमिट कार्ड;
प्रवेश पत्र जारी | ऑनलाइन;
आधिकारिक वेबसाइट | cgssb.cgstate.gov.in
[/table]

CG Laboratory Attendant 2026 Exam Date

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी सीजी प्रयोगशाला परिचारक की लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में एग्जाम डेट का अवलोकन कर सकते हैं।

[table]
एग्जाम डेट | 26 जुलाई 2026;
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 20 जुलाई 2026
[/table]

सीजी व्यापम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें

जो अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, वे ध्यान रखें परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर जाएं। ताकि, उम्मीदवार का वेरिफिकेशन किया जा सके। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा कक्षा में प्रवेश नहीं दी जाएगी। इसलिए सीजी व्यापम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें –

  • सबसे पहले, उम्मीदवार को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट "vyapamprofile.cgstate.gov.in" पर विजिट करें।
  • उसके बाद, CGSSB Profile Loging करें।
  • एडमिट कार्ड सेक्शन में क्लिक करें।
  • प्रयोगशाला परिचारक (PSLA26) एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट कर लेवें।

महत्वपूर्ण लिंक