छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए विभागीय विज्ञापन जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के महिला और पुरुष अभ्यर्थी CG SET Exam 2026 की तैयारी कर रहे है, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य पात्रता परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म 23 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। वहीं CG SET Online Form सबमिट करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते है। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, एग्जाम पैटर्न पता होना चाहिए।

CG SET 2026 Notification

CG SET Notification 2026 Out

[table]
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 colspan=2;
विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग;
परीक्षा का नाम | सीजी सेट एग्जाम 2026;
कैटेगरी | एंट्रेंस एग्जाम;
आवेदन मोड | ऑनलाइन;
आधिकारिक वेबसाइट | cgssb.cgstate.gov.in;
[/table]

पात्रता / शैक्षणिक योग्यता

[table]
योग्यता | स्नातकोत्तर डिग्री ( 55% ) से उत्तीर्ण;
एससी / एसटी | स्नातकोत्तर डिग्री (50 %) से उत्तीर्ण ;
अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) | स्नातकोत्तर डिग्री (50 %) से उत्तीर्ण;
दिव्यांग / उभयलिगीं | स्नातकोत्तर डिग्री (50 %) से उत्तीर्ण;
[/table]

क्या स्नातकोत्तर में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, स्नातकोत्तर में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 रिजल्ट घोषित होने के तिथि से 2 वर्ष के अंदर न्यूनतम 55% (आरक्षित वर्ग के लिए 50%) अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अर्थात, इस पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथि

[table]
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 23 जुलाई 2026;
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2026;
त्रुटि सुधार | 18 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026;
परीक्षा की तिथि | 4 अक्टूबर 2026 (संभावित);
एडमिट कार्ड जारी | 28 सितम्बर 2026 (संभावित)
[/table]

परीक्षा शुल्क

[table]
वर्ग का नाम | शुल्क;
सामान्य वर्ग | 350 रुपये;
अन्य पिछड़ा वर्ग | 250 रुपये;
एससी / एसटी / दिव्यांग | 200 रुपये
[/table]

एग्जाम पैटर्न

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा में दो प्रश्न पत्र दो पाली में आयोजित किये जाएंगे। प्रश्न पत्र I के लिए समयावधि 1 घंटे तथा प्रश्न पत्र II के लिए 2 घंटे निर्धारित की गई है।

[table]
प्रश्न पत्र | प्रश्न अंक;
I | 50 (अनिवार्य) | 100;
II | 100 (अनिवार्य) | 200;
कुल | 150 | 300 ;
[/table]
[table]
परीक्षा का समय colspan=2;
पेपर I | पूर्वान्ह 10:00 से 11:15 बजे तक;
पेपर II | दोपहर 02:00 बजे से 4:15 बजे तक;
[/table]

सीजी सेट विषय लिस्ट

[table]
विषय colspan=2;
हिन्दी | मनोविज्ञान;
अंग्रेजी | ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान;
राजनीति विज्ञान | शारीरिक शिक्षा ;
अर्थशास्त्र | गृह विज्ञान ;
समाजशास्त्र | पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान;
इतिहास | मानवशास्त्र;
भूगोल | संगीत;
भौतिकी विज्ञान | कला मंच-नृत्य, नाटक, थियेटर;
गणितीय विज्ञान | फाईन आर्ट एवं मूर्तिकला (दृश्य कलाएं);
रसायन विज्ञान | योग;
जीवन विज्ञान | लोक प्रशासन;
कम्प्यूटर साईस एण्ड एप्लीकेशन | रक्षा और स्त्रातेजिक अध्ययन;
वाणिज्य | दर्शन शास्त्र;
विधि (Law) | प्रबंधन (Management);
संस्कृत | जनसंचारऔरपत्रकारिता
[/table]

सीजी व्यापम सेट 2026 ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले, सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर विजिट करें। 
  • इसके बाद, Create New Profile पर क्लिक करके नया प्रोफाइल बना लें।
  • अब Login करके CG SET Entrance Exam के लिए आवेदन फॉर्म अप्लाई करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट या फिर पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक