एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव

SBI Probationary Officer Admit Card 2026 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1500 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। देश भर के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं, और बेसब्री से एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि प्रोबेशनरी ऑफिसर प्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 22 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। वहीं, एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, नीचे बताए गए चरणों का पालन करके SBI PO Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Probationary Officer Admit Card

SBI Probationary Officer Admit Card 2026 Details

[table]
संस्था का नाम | भारतीय स्टेट बैंक;
पदनाम | परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO);
कुल पद | 1500 पद;
कैटेगरी | एडमिट कार्ड;
प्री एग्जाम तिथि | 02 अगस्त 2026;
एडमिट कार्ड जारी | ऑनलाइन;
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.bank.in
[/table]

SBI PO Exam Date 2026

एसबीआई पीओ एग्जाम डेट 2026 की इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में SBI PO Exam Date देख सकते हैं।

[table]
प्री एग्जाम | 2 अगस्त 2026;
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 22 जुलाई 2026;
[/table]

SBI PO Admit Card Download 2026

जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ध्यान रखें परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। ताकि, उम्मीदवार का वेरिफिकेशन किया जा सके। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा कक्षा में प्रवेश नहीं दी जाएगी। इसलिए SBI PO Admit Card Download करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें –

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट @sbi.bank.in पर जाएं। 
  • इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करियर विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब जॉइन एसबीआई पर क्लिक करें और वर्तमान रिक्तियों का चयन करें।
  • प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती खोजें। 
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  • विवरण जमा करके एडमिट कार्ड प्राप्त करें।
  • एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
  • इसका प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें

Important Links