CG SET Syllabus 2026: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास नवीनतम सिलेबस एवं एक्जाम पेटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। किसी भाव प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि एग्जाम में किस-किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे, और किस टॉपिक पर अधिक ध्यान देना हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) का आयोजन राज्य के कॉलेजों और विश्विद्यालय में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्रता प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता हैं। CG SET Entrance Exam उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी को इस पद के लिए पात्रता (Eligibility) प्रदान करती है।
यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh State Eligibility Test) की तैयारी कर रहे है, तो इस लेख में CG SET Syllabus 2026 PDF, एग्जाम पैटर्न, पेपर I सिलेबस, पेपर II विषयवार सिलेबस डाउनलोड करके सकते है।
CG SET Syllabus 2026 Overview
CG SET Exam Pattern 2026
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET Exam) में दो प्रश्न पत्र होते है, और पेपर I एवं पेपर II की परीक्षा एक ही दिन आयोजित किए जाते हैं।
CG SET Negative Marking
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है। सेट परीक्षा में सही उत्तर देनें पर निर्धारित अंक प्रधान किये जाते है, जबकि जलत उत्तर देने पर किसी भी प्रकार अंक नहीं कटे जाते हैं। इसलिए, अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करें। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की ध्यानपूर्ण पढ़ कर ही उत्तर अंकित करें। OMR शीट में गलत गोला भरने या एक से अधिक विकल्प चयन करने से संबंधित प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता हैं।
CG SET Paper I Syllabus
पेपर I का उद्देश्य अभ्यर्थी की शिक्षण क्षमता,शोध अभिरुचि तथा सामान्य बौद्धिक योग्यता का मूल्यांकन करना है।
Unit I - Teaching Aptitude
- शिक्षण : अवधारणाएं, उद्देश्य, शिक्षण का स्तर (स्मरण शक्ति, समझ और विचारात्मक), विशेषताएं और मूल अपेक्षाएं
- शिक्षार्थी की विशेषताएं : किशोर और वयस्क शिक्षार्थी की अपेक्षाएं (शैक्षिक, सामाजिक /भावनात्मक और संज्ञानात्मक, व्यक्तिगत भिन्नताएँ
- शिक्षण प्रभावक तत्त्व : शिक्षक, सहायक सामग्री, संस्थागत सुविधाएं, शैक्षिक वातावरण
- उच्च अधिगम संस्थाओं में शिक्षण की पद्धति : अध्यापक केंद्रित बनाम शिक्षार्थी केंद्रित पद्धति, ऑफ लाइन बनाम ऑन-लाइन पद्धतियां (स्वयं, स्वयंप्रभा, मूक्स इत्यादि)।
- शिक्षण सहायक प्रणाली : परंपरागत आधुनिक और आई सी टी आधारित।
- मूल्यांकन प्रणालियां : मूल्यांकन के तत्त्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार।
Unit II - Research Aptitude
- शोध : अर्थ, प्रकार और विशेषताएं, प्रत्यक्षवाद एवं उत्तर प्रत्यक्षवाद शोध के उपागम
- शोध पद्धतियां : प्रयोगात्मक, विवरणात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक एवं मात्रात्मक
- शोध के चरण
- शोध प्रबन्ध एवं आलेख लेखन फार्मेट और संदर्भ की शैली
- शोध में आई सी टी का अनुप्रयोग
- शोध नैतिकता
Unit III - Reading Comprehension
- बोध : एक गद्यांश दिया जाएगा, उस गद्यांश से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
Unit IV - Communication
- संप्रेषण : संप्रेषण का अर्थ, प्रकार और अभिलक्षण
- प्रभावी संप्रेषण : वाचिक एवं गैर वाचिक, अन्तः सांस्कृतिक एवं सामूहिक संप्रेषण, कक्षा-प्रभावी
- संप्रेषण : वाचिक एवं गैर संप्रेषण प्रभावी संप्रेषण की बाधाएं
- जन-मीडिया एवं समाज
Unit V - Reasoning
- तर्क के प्रकार
- संख्या श्रेणी, अक्षर श्रृंखला, कूट और संबंध
- गणितीय अभिवृत्ति (अंश, समय और दूरी, अनुपात, समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि व्याज और छूट, औसत आदि)
Unit VI - Logical Reasoning
- युक्ति के ढांचे का बोध युक्ति के रूप, निरुपाधिक तर्कवाक्य का ढाँचा, अवस्था और आकृति, औपचारिक एवं अनौपचारिक युक्ति दोष, भाषा का प्रयोग, शब्दों का लक्ष्यार्थ और वस्त्वर्थ, विरोध का परंपरागत वर्ग
- युक्ति के प्रकार; निगमनात्मक और आगमनात्मक युक्ति का मूल्यांकन और विशिष्टीकरण
- अनुरूपताएं
- वेण का आरेख : तर्क की वैधता सुनिश्चित करने के लिए वेण आरेख का सरल और बहुप्रयोग
- भारतीय तर्कशास्त्र : ज्ञान के साधन
- प्रमाण: प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, शब्द, अर्थापत्ति और अनुपलब्धि।
- अनुमान की संरचना, प्रकार, व्याप्ति, हेत्वाभास।
Unit VII - Data Interpretation
- आंकड़ों का स्रोत, प्राप्ति और वर्गीकरण
- गुणात्मक एवं मात्रात्मक आंकडें
- चित्रवत वर्णन (बार-चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई-चार्ट, टेबल चार्ट और रेखा-चार्ट) और आंकड़ों का
- मान - चित्रण
- आंकड़ों की व्याख्या
- आंकड़े और सुशासन
Unit VIII - Information and Communication Technology (ICT)
- आई सी टी : सामान्य संक्षिप्तियां और शब्दावली
- इंटरनेट, इन्ट्रानेट, ई-मेल, श्रव्य दृश्य कांफ्रेसिंग की मूलभूत बातें
- उच्च शिक्षा में डिजिटल पहलें
- आई सी टी और सुशासन
Unit IX - People, Development and Environment
- विकास और पर्यावरण मिलेनियम विकास और संपोषणीय विकास का लक्ष्य
- मानव और पर्यावरण संव्यवहार: नृजातीय क्रियाकलाप और पर्यावरण पर उनके प्रभाव
- पर्यावरणपरक मुद्दे : स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, तरल, बायो-मेडिकल, जोखिमपूर्ण, इलैक्ट्रानिक) जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक आयाम
- मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषकों का प्रभाव
- प्राकृतिक और उर्जा के स्रोत, सौर, पवन, मृदा, जल, भू-ताप, बायो-मास, नाभिकी और वन
- प्राकृतिक जोखिम और आपदाएं: न्यूनीकरण की युक्तियां
- पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन संबंधी राष्ट्रीय कार्य योजना, अन्तर्राष्ट्रीय समझौते / प्रयास मोंट्रीयल प्रोटोकॉल, रियो सम्मलेन, जैव विविधता सम्मेलन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतरराष्ट्रीय सौर संधि
Unit X - Higher Education System
- उच्च अधिगम संस्थाएं और प्राचीन भारत में शिक्षा
- स्वतंत्रता के बाद भारत में उच्च अधिगम और शोध का उद्धव
- भारत में प्राच्य, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक अधिगम कार्यक्रम
- व्यावसायिक / तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा
- मूल्य शिक्षा और पर्यावरणपरक शिक्षा
- नीतियां, सुशासन, राजनीति और प्रशासन
CG SET Paper II Syllabus
सीजी सेट एग्जाम में पेपर II पूरी तरह अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय पर आधारित होता हैं। प्रत्येक विषय का यूनिट वाइज अलग-अलग सिलेबस निर्धारित होता है।
Important Links
- पेपर I सिलेबस डाउनलोड - यहां क्लिक करें
- पेपर II सिलेबस डाउनलोड - यहां क्लिक करें
